लाइव न्यूज़ :

चुनावी लाभ के लिए जनरल रावत का कट आउट इस्तेमाल करने पर धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: December 21, 2021 23:16 IST

Open in App

देहरादून, 21 दिसंबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत जब जीवित थे तब उन्हें 'गली का गुंडा' कहने वाली पार्टी अब चुनावी फायदे के लिए अपनी रैलियों में उनके कट आउट लगा रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पौडी जिले के श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम यह कैसे भूल सकते हैं कि देहरादून में अपनी रैली में जनरल रावत के बड़े-बड़े कट आउट लगाने वाली पार्टी ने उन्हें तब गली का गुंडा कहा था जब वह जीवित थे। पार्टी को खुद पर शर्म आनी चाहिए।’’

हाल में पत्नी तथा 12 अन्य लोगों के साथ तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए देश के प्रथम प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल रावत पौडी जिले के सैण गांव के रहने वाले थे।

धामी ने कहा कि पिछले साढे चार साल गायब रहीं सभी राजनीतिक पार्टियां अब चुनावों के नजदीक आते ही लोगों से वोट पाने के लिए दिखाई देने लगी हैं।

उन्होंने कहा कि इन पार्टियों को राज्य के लोगों से कोई मतलब नहीं है, ये सिर्फ सत्ता के लिए वापस आई हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक युवाओं का संबंध है, ये पहले भी उन्हें गुमराह कर चुकी हैं।

सत्ता में आने पर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए धामी ने कहा कि यह सिर्फ युवाओं को झांसा देने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही वादा कांग्रेस ने 2017 में किया था जब उसने सभी विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं को 'जॉब गारंटी कार्ड' बांटे थे लेकिन उससे कुछ हुआ नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस चाहे लोगों को लुभाने के लिए कुछ भी कहे लेकिन लोग यह नहीं भूल सकते कि भारत विरोधी नारे लगाने वाला एक आदमी अब उसी पार्टी में है जबकि एक अन्य पार्टी नेता ने हिंदुओं की तुलना आइएसआइएस से की है। धामी परोक्ष रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ का संदर्भ दे रहे थे।

धामी ने दावा किया कि उत्तराखंड के विकास के लिए असली कदम डबल इंजन की सरकार ने ही उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को राज्य के अगले 10 साल के लिए विकास का रोडमैप तैयार करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल