लाइव न्यूज़ :

धामी ने की ज्ञानवाणी चैनल की शुरुआत

By भाषा | Updated: September 27, 2021 17:43 IST

Open in App

देहरादून, 27 सितंबर उत्तराखंड में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण माध्यम से जोड़ने के लिए राज्य के शिक्षा विभाग और टेलीकॉम कंपनी जियो के संयुक्त प्रयास से स्थापित ज्ञानवाणी चैनल की सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुरुआत की ।

यहां ज्ञानवाणी चैनल की वर्चुअल शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने इसे एक अच्छा प्रयास बताया और कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षण के उद्देश्य से तैयार किए गए इस शिक्षा चैनल का लाभ प्रदेश के सभी बच्चों को मिले।

धामी ने कहा कि ज्ञानवाणी चैनल की सार्थकता तभी होगी जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचे।

बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में स्कूलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षण के लिए अनेक सराहनीय प्रयास किए गए और स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी शैक्षणिक गतिविधियां चल रही हैं।

वहीं, प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि कोविड के दौरान ऑनलाइन शिक्षण का प्रचलन शुरू हुआ और आज ऑनलाइन माध्यम से अनेक शैक्षणिक गतिविधियां की जा रही हैं।

इस अवसर पर शिक्षा सचिव राधिका झा ने कहा कि स्कूलों में शिक्षण के साथ ही बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से भी शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्ञानवाणी- 1 चैनल प्राथमिक कक्षाओं एवं ज्ञानवाणी- 2 चैनल माध्यमिक कक्षाओं के लिए चलाया जा रहा है।

जियो के प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल अग्रवाल ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान से जुड़े सभी गैर सरकारी संगठन भी शिक्षा विभाग के माध्यम से ज्ञानवाणी में सामग्री का प्रसारण कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन