लाइव न्यूज़ :

खनन माफिया को संरक्षण देने पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें धामी : कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 12, 2021 00:10 IST

Open in App

देहरादून, 11 दिसंबर विपक्षी दल कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा में शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन शनिवार को अवैध खनन का मुद्दा उठाया और विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह ने खनन माफिया को कथित तौर पर संरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफा मांगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट ने बागेश्वर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आठ दिसंबर को पत्र लिखकर उनसे अवैध खनन के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए तीन वाहनों के खिलाफ जारी चालान रद्द करने को कहा था।

बिष्ट ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के एक मौखिक आदेश का हवाला देते हुए चालान रद्द करने को कहा था।

सदन में विपक्ष द्वारा यह मामला उठाए जाने के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने शनिवार को एक आदेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत विशेष कार्य अधिकारी, पीआरओ, संयोजकों और मुख्य संयोजकों को प्रशासनिक आदेश जारी करने के लिए आधिकारिक लेटरहेड का इस्तेमाल न करने को कहा।

सिंह ने कहा कि यह पत्र साबित करता है कि मुख्यमंत्री कार्यालय खनन माफिया को संरक्षण दे रहा है और उन्होंने नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए