लाइव न्यूज़ :

धामी ने हरिद्वार में गंगा पूजा की

By भाषा | Updated: July 7, 2021 21:42 IST

Open in App

देहरादून, सात जुलाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार में हरि की पौड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने संत-महात्माओं को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद भी लिया। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक तथा अन्य मंत्रियों एवं विधायकों के साथ गंगा पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा, ‘‘गंगा हमारे जीवन का आधार है और हमारी आस्था, श्रद्धा एवं विश्वास का भी प्रतीक है।’’

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सबके सामूहिक प्रयासों से वह उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में सफल होंगे और समाज के अन्तिम पक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिये सतत प्रयत्नशील रहेंगे। इस दौरान गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा के साथ सभी अखाड़ों के संत-महात्मा भी उपस्थित थे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री धामी का हरिद्वार के रास्ते में भानियावाला, छिद्दरवाला, रायवाला, हरिपुरकला आज्ञैर भोपतवाला में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताते हुए जन अपेक्षाओं के अनुरूप समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में पंचायती निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर महंत रविन्द्र पुरी एवं दक्षिण काली पीठ के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द ब्रह्मचारी से भी भेंट की। धामी ने कनखल स्थित दक्ष मंदिर में पूजा की तथा हरिहर आश्रम पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज तथा जगद्गुरु आश्रम में जगद्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद से भी मुलाकात की । बाद में वह शान्तिकुंज पहुंचे और उसके प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या से भेंट की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा