लाइव न्यूज़ :

धामी ने रामपुर तिराहा गोलीबारी में मारे गये कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:28 IST

Open in App

देहरादून, दो अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 1994 के रामपुर तिराहा गोलीबारी कांड की बरसी पर उसके शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फपरनगर जिले में गये और उन्होंने पृथक राज्य के वास्ते संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं के पक्ष में कई घोषणाएं कीं ।

पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे निहत्थे कार्यकर्ताओं पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में बिना उकसावे की पुलिस द्वारा तब गोलीबारी की गयी थी जब वे अपनी मांग के समर्थन में राजघाट पर धरना देने के लिए दिल्ली जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के माध्यम से उत्तराखंड राज्य नौ नवंबर, 2000 को अस्तित्व में आया। उससे पहले वह उत्तर प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था।

मुख्यमंत्री की घोषणा में ऐसे कार्यकर्ताओं के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में निशुल्क उपचार की सुविधा तथा उन्हें एवं उनके परिजनों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देना शामिल है ।

इस मौके पर धामी ने अपने संबोधन में उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने उत्तराखंड राज्य के वास्ते संघर्ष करते हुए अपनी जान दे दी । उन्होंने कहा कि राज्य को उनके सपनों और आकांक्षाओं के अनुरूप बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ उसी दिशा में प्रयास चल रहे हैं। ’’

धामी ने कहा कि राज्य की मांग संबंधी आंदोलनों के उन कार्यकर्ताओं की पहचान के लिए प्रक्रिया बहाल हो गयी है जो पहले शायद छूट गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है