लाइव न्यूज़ :

धामी ने हरिद्वार में की मप्र के मुख्यमंत्री से भेंट

By भाषा | Updated: December 2, 2021 22:59 IST

Open in App

देहरादून, दो दिसंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश के अपने समकक्ष शिवराज सिंह चौहान से भेंट की।

धामी ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा एक पौधा भेंट किया। चौहान ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिह्न भेंट किया।

दोनों नेताओं ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित शौर्य दीवार पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात, दोनों मुख्यमंत्रियों ने परिसर में मौलश्री का पौधा भी रोपा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पाण्डया सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे ।

चौहान ने हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की और पतंजलि योगपीठ परिसर में जाकर स्वामी रामदेव के साथ सूर्य नमस्कार सहित योगाभ्यास भी किया । आजादी के अमृत महोत्सव में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार होने हैं जिसकी शुरूआत आज पतंजलि योगपीठ से हुई ।

शाम को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री गंगा आरती में भी ​सम्मिलित हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह