लाइव न्यूज़ :

सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए धामी ने किए विकास रथ रवाना

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:44 IST

Open in App

देहरादून, आठ दिसंबर उत्तराखंड में नजदीक आ रहे विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिये प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए विकास रथ और एलईडी वाहनों को रवाना किया ।

सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के 300 प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों एवं एलईडी द्वारा फिल्मों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। संबंधित जिलों के जिला सूचना अधिकारियों के साथ समन्वय कर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा ।

दिसंबर भर चलाए जाने वाले इस प्रचार अभियान के लिए सात रूट तय किए गए हैं जिनमें देहरादून-हरिद्वार, नैनीताल- ऊधमसिंह नगर, टिहरी-उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली-रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़-चम्पावत एवं अल्मोड़ा-बागेश्वर शामिल हैं।

सरकार की योजनाओं के प्रचार के लिये संबंधित जनपदों के जिला सूचना अधिकारी द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए प्रचार एवं प्रसार करवाया जायेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचाने की दृष्टि से उनका व्यापक प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे