लाइव न्यूज़ :

धामी ने ऋषिकेश—कर्णप्रयाग रेल परियोजना में तेजी लाने के निर्देश दिये

By भाषा | Updated: September 14, 2021 17:20 IST

Open in App

देहरादून, 14 सितंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके पूरा होने से पहाड़ी क्षेत्रों में रेल संपर्क के साथ ही वहां की आर्थिक स्थिति में भी बड़ा बदलाव होगा।

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन स्थित रेल विकास निगम के कार्यालय में परियोजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसके कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी तक बेहतर समन्वय से काम किया जा रहा है और आगे भी इसे बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इसमें हर सम्भव सहयोग किया जाएगा।

चारधाम सड़क परियेजना के साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदेश को बड़ी देन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह समय दूर नहीं जब पहाड़ में रेल संपर्क का सपना पूरा होगा और राज्य की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, रेल परियोजना के मुख्य प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया कि मार्च 2024 तक परियोजना को पूर्ण किए जाने के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है और अभी तक अपेक्षानुरूप गति से काम हुआ है।

ऋषिकेश के बाद परियोजना मुख्यतः भूमिगत है जिसके लिए भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है। इस रेल लाईन पर 12 स्टेशन और 17 सुरंगें बनाई जा रही हैं।

बैठक के बाद ऋषिकेश में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश में जीआरपी का मुख्यालय खोला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो