लाइव न्यूज़ :

धामी ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

By भाषा | Updated: October 5, 2021 16:41 IST

Open in App

देहरादून, पांच अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केदारनाथ जाकर वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और उम्मीद जाहिर की कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद चारधाम यात्रा और सुचारू रूप से होगी।

केदारनाथ में दर्शन करने के बाद यहां लौटने पर मुख्यमंत्री धामी ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश के चारों धामों, केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री, में 708 करोड़ रुपये के विकास के काम चल रहे हैं जो अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में 409 करोड़ रुपये के काम प्रस्तावित हैं जिनमें से 225 करोड़ रुपये के काम पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा, धामी ने कहा कि बदरीनाथ के लिए 245 करोड़ रुपये के काम स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल पर उनकी मूर्ति बहुत शीघ्र स्थापित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में आयी प्राकृतिक आपदा के समय आदि शंकराचार्य की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गयी थी। उन्होंने बताया कि आदि गुरु शंकराचार्य जी की मूर्ति को हेलीकॉप्टर से कुछ दिनों पूर्व ही केदारनाथ धाम पहुंचाया गया है।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा से जुडे व्यवसायियों तथा श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब तीर्थयात्रा और सुचारू ढंग से होगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अनुरोध पर धामों में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर लगी पाबंदी हटा दी है।

धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा और चारधाम यात्रियों के लिए कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट या टीकाकरण रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तैयारियां चारधाम यात्रा के लिए पूरी हैं और कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी व्यवस्था है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ पहुंचकर मंदिर में बाबा केदार के दर्शन किए जहां उनकी ओर से मंदिर के मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने देश एवं प्रदेश के खुशहाली की मंगल कामना की।

मुख्यमंत्री आदि गुरु शंकराचार्य जी के समाधि स्थल भी गये और वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और इस दौरान वहां अधिकारियों, इंजीनियरों और मजदूरों के साथ ही श्रद्धालुओं से भी बातचीत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन