लाइव न्यूज़ :

धामी ने पौड़ी में 100 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 22:55 IST

Open in App

पौड़ी (उत्तराखंड), एक दिसंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को यहां 100 करोड़ रूपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

यहां आयोजित 'विकास के साक्षी' कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय के उद्घाटन समेत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते चार महीनों में प्रदेश सरकार ने 500 से ज्यादा घोषणाएं की हैं और अधिकतर के शासनादेश जारी हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में नई खेल नीति को लागू किया है जिससे प्रदेश के युवा और होनहार खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की गई है, इसके साथ ही विभिन्न विभागों में काम कर रहे उपनल कर्मचारी, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी मानदेय बढ़ाया गया है ।

धामी ने कहा, ‘‘ हमारा प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 2025 तक उत्तराखंड को शीर्ष तक पहुंचाने का है ​जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।’’

इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीनगर गढ़वाल में पानी के मीटर लगाने वाले लोगों को जल जीवन मिशन के तहत 20 हजार लीटर पानी निशुल्क देने तथा पौड़ी नगर को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने की भी घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे