लाइव न्यूज़ :

धामी ने परिवहन क्षेत्र के लिए कोविड राहत पैकेज लागू किया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 21:04 IST

Open in App

देहरादून, 26 सितंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कोविड-19 से प्रभावित परिवहन क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज शुरू किया।

पैकेज के तहत प्रदेश भर के 1,03,235 चालक, परिचालक और क्लीनरों को छह माह तक 2,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

इस मौके पर धामी ने कहा कि कोविड के कारण सरकार की राजस्व प्राप्तियां सीमित हुई हैं लेकिन कोविड से प्रभावित हर वर्ग और हर व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ पहुँचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा के यात्रियों की संख्या बढ़ाने का भी प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से चारधाम यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल के पूर्ण पालन के साथ सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने हाल में ही एविएशन फ्यूल टैक्स में 18 प्रतिशत की कटौती का बड़ा निर्णय लिया है जिससे राजस्व को नुकसान होगा लेकिन प्रदेश के लिए यह फायदेमंद होगा।

उन्होंने कहा कि इसे उड्डयन कंपनियां रिफ्यूलिंग और नाइट स्टे हेतु अधिक से अधिक प्रदेश का रुख करेंगी जिसका सीधा फायदा स्थानीय व्यवसायियों और टैक्सी संचालकों को होगा।

प्रदेश के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने परिवहन व्यावसायियों को आर्थिक पैकेज देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में कोविड काल के बाद आर्थिक गतिविधियों पर काफी प्रभाव पड़ा है और सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद परिवहन क्षेत्र के व्यवसायियों के हित में यह निर्णय लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन