लाइव न्यूज़ :

धामी ने आलयम के तहत गरीबों को घर के कागजात सौंपे

By भाषा | Updated: July 14, 2021 17:11 IST

Open in App

देहरादून, 14 जुलाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना 'आलयम' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को आवास के कब्जे से संबंधित कागजात सौंपे।

यहां एक कार्यक्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा बनाए गए 240 आवासों में से 10 के कब्जे से संबंधित कागजात लाभार्थियों को सौंपने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना से अनेक जरूरतमंद लोगों का अपने घर का सपना पूरा हो रहा है।

इस योजना को गरीबों के लिए वरदान बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके तहत लाभार्थियों को केवल साढे़ तीन लाख रुपये में आवास मिल रहा है। आवास की कीमत छह लाख रुपये है जिसमें से डेढ लाख केन्द्रांश एवं एक लाख रुपये राज्यांश के रूप में दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले आवासों के कार्य में तेजी लाई जायेगी।

यहां सहस्रधारा रोड पर आमवाला तरला में बनाए गए इन आवासों के बाकी लाभार्थियों को एमडीडीए से कागजात मिलेंगे।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने अताया कि यहां आवासीय इकाइयों का सुपर क्षेत्रफल 505.04 वर्ग फुट एवं आच्छादित क्षेत्रफल 237.56 वर्ग फुट है। नगर निगम द्वारा चिह्नित पात्र अभ्यार्थियों में से लॉटरी द्वारा आंवटियों का चयन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन