लाइव न्यूज़ :

धामी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया दीपावली का तोहफा

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:41 IST

Open in App

देहरादून, तीन नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दीपावली का उपहार देते हुए उनके मानदेय में बढोतरी की है। इससे कुल 35,014 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और आंगनबाड़ी सहायिकाएं लाभान्वित होंगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रति माह 1,800 रुपये तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में 1,500 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है।

मानदेय में वृद्धि के बाद अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रति माह 9,300 रुपये, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को प्रति माह 5,250 रुपये और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 6,250 रुपये मानदेय मिलेगा।

प्रदेश में 14,947 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, 5,120 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और 14,947 आंगनबाड़ी सहायिकाएं हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार शाम प्रदेश के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल ने विभाग के निदेशक को इस माह नवंबर से मानदेय वृद्धि करते हुए भुगतान की कार्यवाही करने को कहा है।

बाद में, धामी से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भेंट की और मानदेय में वृद्धि करने पर उनका आभार व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो