लाइव न्यूज़ :

धामी ने उत्तराखंड के सुदूर इलाकों के लिए एटीएम से लैस वित्तीय साक्षरता वैन को हरी झंडी दिखाई

By भाषा | Updated: September 20, 2021 15:55 IST

Open in App

देहरादून, 20 सितंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य के दूरदराज के पहाड़ी इलाकों के लिए एटीएम से लैस पांच वित्तीय साक्षरता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से संबंधित, मोबाइल एटीएम वैन, जिन्हें नाबार्ड द्वारा स्वीकृत किया गया है, दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में चलेंगे और स्थानीय लोगों को डिजिटल भुगतान जैसी नवीनतम बैंकिंग तकनीकों के बारे में शिक्षित करेंगे।

धामी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वित्तीय समावेशन पहल और डिजिटल इंडिया मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ये एटीएम के माध्यम से मौद्रिक लेनदेन में लोगों की मदद करने के अलावा, वे स्थानीय लोगों के बीच वित्तीय साक्षरता फैलाने में भी मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों को सभी जिलों में शिविर लगाने और राज्य सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लोगों को ऋण वितरित करने के लिए कहा।

धामी ने इस अवसर पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की नौवीं वार्षिक रिपोर्ट भी जारी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं