लाइव न्यूज़ :

धामी ने पवनदीप राजन को 'इंडियन आयडल' जीतने पर दी बधाई

By भाषा | Updated: August 16, 2021 14:28 IST

Open in App

देहरादून, 16 अगस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के पवनदीप राजन को रियलिटी शो 'इंडियन आयडल' जीतने पर बधाई दी है ।

रविवार को पवनदीप को 'इंडियन आयडल' के 12 वें सत्र का विजेता घोषित किया गया । मुख्यमंत्री ने राजन को 'उत्तराखंड का सपूत' बताते हुए सोशल मीडिया में अपने पोस्ट में कहा, ' पवनदीप को 'इंडियन आयडल-2021' जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं । बाबा केदार से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।’’

उन्होंने कहा कि पवनदीप ने अपनी गायिकी से 'इंडियन आयडल' जीतने के साथ-साथ सभी देशवासियों के दिलों को जीतकर देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है । उन्होंने कहा, ' मैं अपनी एवं समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूँ ।'

पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, ‘‘अपनी अद्भुत गायन शैली से करोड़ों दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाले उत्तराखंड देवभूमि के चंपावत क्षेत्र के पवनदीप को इंडियन आयडल-12 के विजेता बनने पर बहुत- बहुत बधाई।’’

इसके अलावा, उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी पवनदीप राजन को बधाई दी है । आम लोगों ने भी फेसबुक और टि्वटर पर उनके लिए बधाई और शुभकामना संदेशों की झडी लगा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल