धामी ने हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को दी बधाई

By भाषा | Updated: August 7, 2021 16:18 IST2021-08-07T16:18:08+5:302021-08-07T16:18:08+5:30

Dhami congratulates hockey player Vandana Kataria | धामी ने हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को दी बधाई

धामी ने हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को दी बधाई

देहरादून, सात अगस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया और उनकी साथियों को तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के लिए शनिवार को बधाई दी और उन्हें अपना मनोबल बनाये रखने को कहा।

हरिद्वार की निवासी कटारिया से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये बात करते हुए धामी ने कहा कि उनके प्रदर्शन ने देश और राज्य को गौरवान्वित किया है। धामी ने कटारिया को वापस आने पर देहरादून में अपने आधिकारिक आवास पर मिलने का निमंत्रण दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नयी नीति बनायी जा रही है, जिसके तहत खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

कटारिया के लिए तोक्यो ओलंपिक में उनके प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की पहले ही घोषणा कर चुके धामी ने कहा कि उन्हें तिलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dhami congratulates hockey player Vandana Kataria

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे