लाइव न्यूज़ :

धामी ने छह पीआरओ नियुक्त किये, तीन आरएसएस के साथ करेंगे समन्वय

By भाषा | Updated: August 14, 2021 17:23 IST

Open in App

देहरादून, 14 अगस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छह जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किए हैं, जिनमें से तीन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उसके आनुषांगिक संगठनों के साथ समन्वय का काम सौंपा गया है।

ये नियुक्तियां छह अगस्त को अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद बर्धन द्वारा जारी एक आदेश के माध्यम से की गईं।

तीन जनसंपर्क अधिकारियों (पीआरओ) - भजराम पंवार, गौरव सिंह और राजेश सेठी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके आनुषांगिक के साथ समन्वय का काम सौंपा गया है।

आदेश में कहा गया है कि पंवार मुख्यमंत्री के सरकारी आवास स्थित उनके शिविर कार्यालय से, सिंह सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय से और सेठी मुख्यमंत्री के विधानसभा शिविर कार्यालय से संघ पदाधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे।

उनका काम संघ और उनके आनुषांगिक संगठनों के लिए समय आरक्षित करना और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों से निपटना होगा।

आरएसएस के सूत्रों ने यहां कहा कि संगठन के लिए काम कर चुके अधिकारियों के सीएमओ में होने से संघ द्वारा उठाई गई समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।

अन्य तीन पीआरओ- प्रमोद जोशी, नंदन सिंह बिष्ट और मुलायम सिंह रावत भी पूर्व में भाजपा से जुड़े रहे हैं।

जोशी और बिष्ट मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मामलों को देखेंगे जबकि रावत आम लोगों की शिकायतों और सुझावों को देखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू