लाइव न्यूज़ :

धामी ने आपदा राहत कार्यों में सहयोग की अपील की

By भाषा | Updated: October 25, 2021 20:58 IST

Open in App

देहरादून, 25 अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को औद्योगिक संस्थानों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं सहित अन्य लोगों से हाल में आयी प्राकृतिक त्रासदी के राहत कार्यों में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे प्रभावितों को आपदा से बाहर आने में मदद मिलेगी ।

धामी ने कहा कि आपदा के इस कठिन दौर में राज्य सरकार अपने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर पीड़ितों की मदद कर रही है लेकिन आपदा से बाहर निकलने के लिए और आर्थिक संसाधनों की आवश्यकता है ।

उन्होंने कहा, “आपदा का समय है और उत्तराखंड के लोगों को इससे बाहर निकलने के लिए आर्थिक संसाधनों की आवश्यकता है। मैं अनुरोध करता हूं कि अगर इस समय सभी लोग अपने स्तर से यथासंभव सहयोग करेंगे तो हमें इससे बाहर निकलने में मदद मिलेगी।”

मुख्यमंत्री ने आपदा राहत कार्यों में सहयोग के लिए केंद्र के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा गुजरात आदि अन्य राज्य सरकारों, अन्य संस्थानों तथा औद्योगिक संगठनों का आभार भी जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह