लाइव न्यूज़ :

धामी ने पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र का नाम एनडी तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 18, 2021 15:52 IST

Open in App

देहरादून, 18 अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र का नाम दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा की है।

तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि की पूर्वसंध्या पर रविवार को यह घोषणा करते हुए धामी ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर तिवारी के राज्य के प्रति योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र का नाम उनके नाम पर रखा जा रहा है ।

धामी ने तिवारी को 'उत्तराखंड का सपूत' बताते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के मंत्री के रूप में सदैव प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जब राज्य को औद्योगिक पैकेज दिया, उस समय तिवारी ही मुख्यमंत्री थे और उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से नव सृजित उत्तराखंड में औद्योगिक विकास की नींव रखी।

सोमवार को तिवारी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी ।

'विकास पुरूष' के रूप में विख्यात तिवारी उत्तराखंड की पहली निर्वाचित सरकार के मुखिया थे । तिवारी का 93 वर्ष की आयु में 18 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन