धामी ने अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की
By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:30 IST2021-10-22T20:30:16+5:302021-10-22T20:30:16+5:30

धामी ने अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की
देहरादून, 22 अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है।
हाल में प्रदेश में हुई अत्यधिक भारी बारिश के कारण आई प्राकृतिक आपदा से हुए व्यापक नुकसान के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने अपना अक्टूबर का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है।
धामी ने सचिवालय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।