लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर डीजीपी की सख्त कार्रवाई की चेतावनी

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:34 IST

Open in App

देहरादून, पांच अप्रैल उत्तराखंड में कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सोमवार को लोगों से नियमों का सख्ती से पालन करने या कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा।

कुमार ने कहा कि कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा, ‘‘कोविड के मामले हर जगह बढ़ रहे हैं । महाराष्ट्र जैसे राज्य एक और तालाबंदी की तरफ बढ़ रहे हैं । उत्तराखंड में भी हर दिन 500 से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं । लोगों को मास्क पहनने तथा एक दूसरे से दो गज की दूरी रखने की आदतों का पालन करना ही होगा ।’’

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मास्क न पहनने तथा सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन न करने वाले लोगों का चालान किया जाए ।

इस बीच, राज्य सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए कैंप आयोजित किया गया जिसका निरीक्षण करते हुए अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी ने टीकाकरण के बाद भी नियमों का पालन करने को कहा है।

उधर, हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ में अनिवार्य रूप से लागू पंजीकरण तथा कोविड निगेटिव जांच रिपोर्ट के बिना आ रहे श्रद्धालुओं को सीमा से ही वापस लौटाया जा रहा है ।

मेलाधिकारी दीपक रावत एवं कुंभ मेले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी ने नारसन बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया तथा हरियाणा व अन्य राज्यों से बिना पंजीकरण कराये आए वाहनों को सीमा से वापस लौटा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे