लाइव न्यूज़ :

डीजीपी ने जम्मू में कोविड-19 से निपटने के लिए पुलिस के उपायों, सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की

By भाषा | Updated: May 19, 2021 22:42 IST

Open in App

जम्मू, 19 मई जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने यहां कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने के लिए पुलिस द्वारा उठाए कदमों एवं सुरक्षा परिदृश्य की बुधवार को समीक्षा की।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को अभियानों में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक तकनीक से लैस कमान वाहन भी सौंपे और कहा कि अतिरिक्ति गतिशीलता एवं सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने से आतंकवाद रोधी मोर्चे पर काम रहे बल की दक्षता एवं क्षमता निश्चित ही बढ़ेगी।

सिंह ने यहां शीर्ष अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि वे कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों को जमीनी स्तर पर लागू करने और प्रशासन की सहायता करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशकों मुकेश सिंह और एम के सिन्हा ने डीजीपी को कोविड-19 फैलने से रोकने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी। उन्होंने डीजीपी को जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा हालात के बारे में भी अवगत कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता