लाइव न्यूज़ :

डीजीपी स्तर के अधिकारी ने उनके निलंबन से संबंधित मामले की सीबीआई जांच का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:11 IST

Open in App

अमरावती, 10 अप्रैल पुलिस महानिदेशक स्तर के आईपीएस अधिकारी ए बी वेंकटेश्वर राव ने आंध्र प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर उनके सेवा निलंबन से संबंधित मामले में कथित तौर पर '' कुछ निश्चित पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस संगठनों द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी, गवाहों एवं साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने के कृत्य में संलिप्त होने'' की सीबीआई से जांच के आदेश देने का अनुरोध किया।

मुख्य सचिव आदित्य नाथ दास को शुक्रवार को लिखे पत्र में 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी ने तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, खुफिया विभाग के अधिकारियों तथा कुछ अन्य लोगों पर ''अपराध में संलिप्त'' होने का आरोप लगाया है।

राव ने पत्र में कहा, '' संलिप्त अधिकारी वरिष्ठ अधिकारी हैं और महत्वपूर्ण पदों पर है इसलिए मैं सरकार से यह विचार करने का अनुरोध करता हूं कि क्या उनका उन्हीं पदों पर बने रहना निष्पक्ष एवं समयानुसार जांच पूरी होने में रूकावट साबित होगा या नहीं?''

अपने दावे के समर्थन में राव ने कथित ''जालसाजी, बनावटी एवं छेड़छाड़'' वाले कुछ दस्तावेज भी संलग्न किए।

वेंकटेश्वर राव पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल में महानिदेशक (खुफिया) के पद पर तैनात थे।

राज्य की जगनमोहन रेड्डी सरकार ने सुरक्षा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में अनियमित्ता के आरोपों के चलते आठ फरवरी, 2020 को राव को ननिलंबित कर दिया था। यह खरीद उस समय की गई थी, जब राव खुफिया शाखा के प्रमुख थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?