लाइव न्यूज़ :

डीजीपी ने जम्मू कश्मीर में मादक द्रव्य के खिलाफ जंग तेज करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: June 26, 2021 19:58 IST

Open in App

जम्मू, 26 जून पाकिस्तान स्थित मादक द्रव्य तस्करों के भारत में नशीले पदार्थ की खेप पहुंचाने के लिये रची जा रही साजिशों के बीच जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख ने शनिवार को अपने अधीनस्थों से कहा कि वे मादक द्रव्य तस्करों के खिलाफ जंग छेड़ दें और केंद्र शासित प्रदेश से इस खतरे का समूल नाश करें।

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने विभिन्न रेंज के उप महानिरीक्षकों और जम्मू क्षेत्र के जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से कहा कि वे मादक द्रव्य तस्करी के मामलों की जांच की खुद निगरानी करें जिससे मामलों के निस्तारण और दोषियों को सजा दिलवाने की दर बढ़ाई जा सके।

सीमा सुरक्षा बल ने कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए 24 जून को एक तस्कर को मार गिराया था और 27 किलो हेरोइन जब्त की थी जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 135 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इसके एक दिन बाद ही कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा के निकट मादक पदार्थों की तस्करी के एक और प्रयास को नाकाम किया गया। इस दौरान कुछ हथियार और गोलाबारूद के अलावा हेरोइन के छह पैकेट जब्त किये गए जिनकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जम्मू क्षेत्र में अपराध और सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिये वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस प्रमुख ने कहा, “मादक पदार्थों और इसके तस्करों के खिलाफ जंग तेज किये जाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह