लाइव न्यूज़ :

डीजीसीए बोइंग 737 मैक्स विमानों को मंजूरी देने से पहले सभी तरह की सुरक्षा जांच करेगा:खरोला

By भाषा | Updated: February 4, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ‘बोइंग मैक्स 737’ विमानों को भारत में उड़ान भरने के लिए मंजूरी देने के मुद्दे की पड़ताल कर रहा है और सभी तरह की सुरक्षा जांच करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

अमेरिका और यूरोप के विमानन नियामक इस श्रेणी के विमानों को उड़ान भरने की मंजूरी दे चुके हैं।

मैक्स विमानों को फिर से उड़ान भरने की मंजूरी दिये जाने के बारे में पूछे जाने पर नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने कहा कि डीजीसीए इस विषय की पड़ताल कर रहा है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे यथासंभव हर तरह की सुरक्षा जांच करेंगे। यह एक बहुत बड़ा फैसला होगा, जिस बारे में डीजीसीए आश्वस्त होना चाहता है। ’’

मंजूरी के लिए लगने वाले समय के बारे में पूछे जाने पर खरोला ने कहा, ‘‘जब नियामक संतुष्ट हो जाएगा, तब मंजूरी दे दी जाएगी।’’

गौरतलब है कि दो जानलेवा दुर्घटनाएं होने के बाद मैक्स विमानों के परिचालन पर 2019 में रोक लगा दी गई थी।

मार्च 2019 में इथोपियन एयरलाइंस द्वारा संचालित एक मैक्स विमान अदीस अबाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार भारतीय सहित 157 लोग मारे गये थे। अक्टूबर 2018 में लॉयन एयर द्वारा संचालित 737 मैक्स विमान इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 180 लोग मारे गये थे।

मैक्स विमानों का इस्तेमाल सिर्फ दो भारतीय एयरलाइन कर रही थीं, जिनमें स्पाइस जेट और अब बंद हो चुकी जेट एयरवेज शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह