IndiGo flight delays: डीजीसीए ने देश भर में उड़ान में देरी पर इंडिगो से मांगा स्पष्टीकरण
By रुस्तम राणा | Updated: July 3, 2022 17:34 IST2022-07-03T17:25:44+5:302022-07-03T17:34:21+5:30
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश भर में इंडिगो की कई उड़ानें क्रू मेंबर्स की अनुपलब्धता के कारण निर्धारित समय से पीछे चल रही थीं। लिहाजा डीजीसीए ने संज्ञान लेते हुए कंपनी से इसका स्पष्टीकरण मांगा है।

IndiGo flight delays: डीजीसीए ने देश भर में उड़ान में देरी पर इंडिगो से मांगा स्पष्टीकरण
नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन कंपनी इंडिगो के खिलाफ देश भर में बड़े पैमाने पर उड़ान में देरी के लिए कड़ा संज्ञान लिया है और इस संबंध में एयरलाइन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश भर में इंडिगो की कई उड़ानें क्रू मेंबर्स की अनुपलब्धता के कारण निर्धारित समय से पीछे चल रही थीं।
शनिवार को केबिन क्रू की कमी के कारण इंडिगो की कई उड़ानों में कथित तौर पर देरी हुई। टाइम्स ऑफ इंडिया एक लेख में उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि इंडिगो की केवल 45 प्रतिशत उड़ानें दिन में समय पर संचालित हो सकीं। कथित तौर पर कोविड -19 महामारी के बाद से वेतन में कटौती से क्रू सदस्य नाखुश हैं। मंत्रालय ने इंडिगो के आंकड़े 45.2 प्रतिशत पर सूची में सबसे नीचे रखा है।
डीजीसीए के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया है और देश भर में भारी उड़ान देरी के पीछे स्पष्टीकरण मांगा है।"
Several IndiGo flights across the country delayed after the non-availability of crew members. pic.twitter.com/8km8evAQY1
— ANI (@ANI) July 3, 2022
आपको बता दें कि एयरलाइन कंपनी इंडिगो 1600 से अधिक उड़ानें संचालित करती है जिनमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। इन उड़ानों में आधे से अधिक शनिवार को देरी से आए। इंडिगो ने अभी तक देरी पर एक बयान जारी नहीं किया है।