लाइव न्यूज़ :

डीजीसीए ने स्पाइसजेट 737 मैक्स विमान की आपात लैंडिंग संबंधी मामले की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मुंबई हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को इंजन में तकनीकी खामी के बाद स्पाइसजेट के मैक्स विमान को आपात स्थिति में उतारने से संबंधित मामले की जांच शुक्रवार को शुरू कर दी।

डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि विमान की पंजीकरण संख्या वीटी-एमएक्सई है। डीजीसीए से मंजूरी मिलने तक यह विमान उड़ान नहीं भर सकेगा।

कुमार ने बताया कि इसके अलावा डीजीसीए ने एयरलाइन, विमान निर्माता बोइंग और इंजन निर्माता सीएफएम को जांच में शामिल होने व बृहस्पतिवार को इंजन में हुई खराबी के बारे में सभी जानकारी प्रदान करने के लिए कहा है।

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को घटना के संबंध में जारी बयान में कहा था, ‘‘मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-467 उड़ान भरने के बाद तकनीकी खामी के चलते वापस आ गई। विमान मुंबई में सुरक्षित उतरा।’’

अदीस अबाबा के पास 2019 में ‘इथोपियन एयरलाइन्स’ के एक 737 मैक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीन दिन बाद भारत में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी मैक्स विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी थी। उक्त हादसे में चार भारतीयों समेत 157 लोगों की मौत हो गई थी।

डीजीसीए ने बोइंग द्वारा आवश्यक सॉफ्टवेयर सुधार किये जाने के बाद इस साल 26 अगस्त को वाणिज्यिक उड़ानों के लिये मैक्स विमानों के संचालन पर से प्रतिबंध हटा दिया था। स्पाइसजेट ने पिछले महीने वाणिज्यिक उड़ानों के लिए अपने मैक्स विमानों का संचालन फिर से शुरू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी