लाइव न्यूज़ :

विदेश जाने वाले यात्रियों को डीजीसीए ने हवाई यात्रा का भाड़ा एयरलाइन की वेबसाइट पर देखने की सलाह दी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 14:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त विमानन नियामक एजेंसी डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को मंगलवार को सलाह दी कि उन्हें संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट पर टिकट की कीमत जांच लेनी चाहिए क्योंकि ‘मेटासर्च इंजन’ कभी-कभार सही भाड़ा नहीं बताते।

भारत में गूगल और ‘स्काईस्कैनर’ जैसी कई मेटासर्च इंजन वेबसाइट काम करती हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने ट्विटर पर कहा कि जब यात्री प्रस्थान से गंतव्य तक की यात्रा के टिकट का दाम जानने का प्रयास कर रहे होते हैं तब मेटासर्च इंजन कभी-कभी कई कई एयरलाइन की सेवाओं को जोड़ कर भाड़ा बताते हैं जिससे हवाई भाड़ा अधिक प्रतीत होता है।

पिछले शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर राज्यीय परिषद सचिवालय में सचिव संजीव गुप्ता ने ट्विटर पर शिकायत की थी कि 26 अगस्त के लिए दिल्ली से लंदन की उड़ान का ब्रिटिश एयरवेज में इकॉनमी क्लास का भाड़ा 3.95 लाख रुपये था।

नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को स्पष्टीकरण दिया था कि अगस्त के दौरान दिल्ली से लंदन की उड़ान का इकॉनमी क्लास का भाड़ा 1.03 लाख से 1.47 लाख रुपये के बीच था। गत वर्ष 25 मई से सभी घरेलू उड़ानों के किराए की सीमा तय कर दी गई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की यात्रा में भाड़े की ऐसी कोई सीमा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर