लाइव न्यूज़ :

विदेश जाने वाले यात्रियों को डीजीसीए ने हवाई यात्रा का भाड़ा एयरलाइन की वेबसाइट पर देखने की सलाह दी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त विमानन नियामक एजेंसी डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को मंगलवार को सलाह दी कि उन्हें संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट पर टिकट की कीमत जांच लेनी चाहिए क्योंकि ‘मेटासर्च इंजन’ कभी-कभी सही भाड़ा नहीं बताते।

भारत में गूगल और ‘स्काईस्कैनर’ जैसी कई मेटासर्च इंजन वेबसाइट काम करती हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने ट्विटर पर कहा कि जब यात्री प्रस्थान से गंतव्य तक की यात्रा के टिकट का दाम जानने का प्रयास कर रहे होते हैं तब मेटासर्च इंजन कभी-कभी कई एयरलाइन की सेवाओं को जोड़ कर भाड़ा बताते हैं जिससे हवाई किराया अधिक प्रतीत होता है।

पिछले शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर राज्यीय परिषद सचिवालय में सचिव संजीव गुप्ता ने ट्विटर पर शिकायत की थी कि 26 अगस्त के लिए दिल्ली से लंदन की उड़ान का ब्रिटिश एयरवेज में इकॉनमी क्लास का भाड़ा 3.95 लाख रुपये था।

नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को स्पष्टीकरण दिया था कि अगस्त के दौरान दिल्ली से लंदन की उड़ान का इकॉनमी क्लास का भाड़ा 1.03 लाख से 1.47 लाख रुपये के बीच था।

गत वर्ष 25 मई से सभी घरेलू उड़ानों के किराए की सीमा तय कर दी गई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की यात्रा में भाड़े की ऐसी कोई सीमा नहीं है।

‘ईज माय ट्रिप डॉट कॉम’ के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशांत पिट्टी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ऐसे बहुत सारे तीसरे पक्ष के मंच और यात्रा वेबसाइट हैं जो अधिक मांग और विश्वविद्यालयों में प्रवेश के सीजन का लाभ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई भाड़े को बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “ग्राहकों को हमारे जैसे विश्वसनीय यात्रा वेबसाइट पर टिकट का दाम देखना चाहिए क्योंकि हम एयरलाइन के साथ सीधे सहयोग से यात्रियों को सबसे अच्छी कीमत बताते हैं।”

उन्होंने कहा कि यात्रियों को तीसरे पक्ष के मंचों से सावधान रहना चाहिए जिनका एयरलाइन से संपर्क नहीं होता। उन्होंने कहा, “यह मंच मांग के आधार पर कीमतें घटाते बढ़ाते रहते हैं और यह ग्राहकों के हित का ध्यान नहीं रखते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो