भारतीय तटरक्षक के डीजी को ‘रीकैप’ का अगला कार्यकारी निदेशक चुना गया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 01:16 IST2021-08-06T01:16:25+5:302021-08-06T01:16:25+5:30

DG of Indian Coast Guard elected as the next Executive Director of 'RECAP' | भारतीय तटरक्षक के डीजी को ‘रीकैप’ का अगला कार्यकारी निदेशक चुना गया

भारतीय तटरक्षक के डीजी को ‘रीकैप’ का अगला कार्यकारी निदेशक चुना गया

नयी दिल्ली, पांच अगस्त भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक के. नटराजन को बृहस्पतिवार को ‘एशिया में पोतों के विरुद्ध सशस्त्र लूटपाट और दस्युओं से मुकाबला करने पर क्षेत्रीय सहयोग समझौते’ (रीकैप) का अगला कार्यकारी निदेशक चुना गया है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि नटराजन को रीकैप के 21 सदस्य देशों में से 14 (दो तिहाई) के मत प्राप्त हुए। खबरों के अनुसार, भारतीय उम्मीदवार ने चीन और फिलीपीन के उम्मीदवारों को पीछे छोड़ दिया।

बयान में कहा गया कि भारतीय तटरक्षक के डीजी को सिंगापुर स्थित रीकैप ‘इन्फॉर्मेशन शेयरिंग सेंटर’ का अगला कार्यकारी निदेशक चुना गया। वह 2022 में प्रभार ग्रहण कर सकते हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नटराजन के चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि इससे “समुद्री सुरक्षा में हमारे योगदान को पहचान मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: DG of Indian Coast Guard elected as the next Executive Director of 'RECAP'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे