लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर बनवाने की कसम खाने वाले IPS करना चाहते हैं बीजेपी का प्रचार,सीएम योगी से की ये खास मांग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 28, 2018 09:32 IST

सूर्य प्रकाश शुक्ला ने कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ काम करने की इच्छा जताई है।

Open in App

लखनऊ, 28 अगस्त:उत्तर प्रदेश के डीजी होमगार्ड सूर्य प्रकाश शुक्ला एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सूर्य प्रकाश शुक्ला ने कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने खत लिखकर योगी से कहा है कि वह 2019 के चुनाव में बीजेपी के साथ प्रचार प्रसार करना चाहते हैं।

उन्होंने इससे पहले हाल ही में एक कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण के लिए शपथ ली थी। जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए थे ऐसे में अब एक बार फिर से वह बीजेपी में शामिल होने की बात कह कर चर्चा में आए हैं।

सूर्य कुमार शुक्ला ने योगी के खत लिखकर कहा है कि अभी राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड और प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद खाली हैं, अगर आप चाहें तो इनपर उनकी नियुक्ति कर सकते हैं। मैं अपने रिटायरमेंट के बाद पार्टी में शामिल होना चाहता हूं। 

गौरबतल है कि सूर्य कुमार शुक्ला 31 अगस्त को ही रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में रिटायरमेंट से ठीक पहले उन्होंने ये खत लिखा है। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम से कहा है कि रिटायरमेंट के बाद कोई और अहम जिम्मेदारी दें।जिसके बाद उन्होंने 4 विभागों का उल्लेख भी किया है जो वह चाहते हैं।

 

साथ ही न्होंने इच्छा जाहिर की है कि वह रिटायरमेंट के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। 28 जनवरी 2018 को लखनऊ में आयोजित एक सेमिनार में सूर्य कुमार शुक्ला ने राम मंदिर निर्माण के लिए शपथ ली थी। जिसके बाद से ही वह सुर्खियों में हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया