लाइव न्यूज़ :

डीएफएस को पहली छमाही में मिले 13 हजार कॉल, इनमें से 8,700 आग की घटनाओं से संबंधित

By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को 2021 की पहली छमाही में 13,700 से ज्यादा कॉल की गईं, जिनमें से 8,700 कॉल आग लगने की घटनाओं से संबंधित थीं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अप्रैल में आग लगने की सबसे ज्यादा घटनाएं हुईं। इस दौरान शहर कोविड-19 की खतरनाक दूसरी लहर का सामना कर रहा था।

आंकड़ों के अनुसार इस साल अग्निशमन विभाग को जनवरी से जून के बीच 13,709 कॉल मिले, जिनमें से 8,730 आग की घटनाओं से संबंधित थे। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से दिल्ली अग्नि शमन नियंत्रण कक्ष के पास कॉल की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। सिर्फ अप्रैल के महीने में ही दमकल कर्मियों को 3,240 कॉल पर प्रतिक्रिया देनी पड़ी, जिनमें से 2,582 कॉल आग की घटनाओं से संबंधित थीं। यह इस साल अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धी की वजह से 19 अप्रैल को लॉकडाउन की घोषणा की थी। जैसे-जैसे प्रतिबंधों में राहत दी जाने लगी, आग लगने से संबंधित कॉल भी बढ़ती गईं। मई में विभाग को 2,174 कॉल मिलीं, जिनमें से 1,322 कॉल आग की घटनाओं से संबंधित थीं।

जून में विभाग को 2,161 कॉल मिलीं, जिनमें से 1,326 कॉल आग की घटनाओं के बारे में थीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘ इस साल अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान जो प्रतिष्ठान बंद थे, वे बाद में बिना मरम्मत और रखरखाव की तैयार के खुले। वैसे भी सामान्य तौर पर तापमान में वृद्धि के साथ आग लगने की घटनाओं से संबंधित कॉल में वृद्धि होती है लेकिन इसके अतिरिक्त इस साल जब प्रतिबंधों में छूट की घोषणा हुई तो फैक्ट्री समेत कई प्रतिष्ठान बिना मरम्मत और उचित रखरखाव के खुले।’’

उन्होंने बताया कि आग की जो ज्यादातर घटनाएं हुईं, वह मुख्य तौर पर बिजली तार में गड़बड़ियों की वजह से हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग