लाइव न्यूज़ :

अवैध खनन मामले में लैंसडाउन के डीएफओ वन मुख्यालय से संबद्ध

By भाषा | Updated: December 17, 2021 19:32 IST

Open in App

कोटद्वार, 17 दिसंबर उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत ने यहां मालन व सुखरो नदियों में हो रहे अवैध खनन के लिए कथित रूप से जिम्मेदार लैंसडाउन के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) को शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से प्रदेश वन मुख्यालय से संबद्ध करने के आदेश दिए।

वन क्षेत्र में पड़ने वाली कोटद्वार की दोनों नदियों में लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे वन मंत्री रावत ने संवाददाताओं से बातचीत में स्वीकार किया कि नदियों में 'चैनलाइजेशन' के नाम पर नियमों को दरकिनार कर अवैध खनन किया गया।

उन्होंने बताया कि नदियों में लगातार अवैध खनन की शिकायतों को डीएफओ दीपक सिंह हमेशा नकराते रहे लेकिन प्राथमिकी जांच में ये शिकायतें सही पायी गयीं। रावत ने कहा कि जब उन्होंने खुद नदियों का निरीक्षण किया तो पाया कि नदियों में अवैध खनन हुआ है और जगह-जगह गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं।

मंत्री ने बताया कि नियमानुसार खनन में निकलने वाले बडे़ पत्थरों तथा अन्य सामग्री को नदी के किनारे ही लगाया जाता है जिससे नदी अपना रास्ता न ​बदले और किनारे रहने वाले लोगों को कोई खतरा न हो।

उन्होंने कहा कि इन बातों का संज्ञान लेते हुए डीएफओ को मुख्यालय से संबद्ध करने के आदेश दिए गए।

रावत ने कहा कि अवैध खनन मामले की जांच की जाएगी और अगर सिंह दोषी पाए गए तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उधर, डीएफओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, विगत तीन महीनों में अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे 55 ट्रैक्टर विभाग द्वारा जब्त किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!