लाइव न्यूज़ :

कतर्नियाघाट के डीएफओ की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत

By भाषा | Updated: April 16, 2021 12:07 IST

Open in App

बहराइच (उप्र,) 16 अप्रैल बहराइच ज़िले में कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार के प्रभागीय वन अधिकारी यशवंत सिंह (56) की बृहस्पतिवार की शाम लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

बहराइच वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी मनीष सिंह ने शुक्रवार को बताया कि छह माह पूर्व यशवंत सिंह ने प्रभारी डीएफओ का कार्यभार संभाला था।

सिंह ने बताया कि बीती दो अप्रैल को उनकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनकी लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की शाम मृत्यु हो गयी।

उनके मुताबिक, अस्पताल में भर्ती सिंह ने बृहस्पतिवार को ही व्हाट्सऐप पर अपने मित्रों को संदेश भेजकर अपनी मृत्यु की आशंका जताते हुए लिखा था "लगभग 55.5 साल की जिन्दगी माँ धरती की गोद में पूरी कर अन्तिम प्रयाण पर जा रहा हूँ। कोविड के प्रति लापरवाह न रहें। मेरा आशीर्वाद सभी के साथ रहेगा। यशवन्त।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं