लाइव न्यूज़ :

कतर्नियाघाट के डीएफओ की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत

By भाषा | Updated: April 16, 2021 12:33 IST

Open in App

बहराइच (उप्र,) 16 अप्रैल बहराइच ज़िले में कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार के प्रभागीय वन अधिकारी यशवंत सिंह (करीब 56 साल) की बृहस्पतिवार की शाम लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

बहराइच वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी मनीष सिंह ने शुक्रवार को बताया कि छह माह पूर्व यशवंत सिंह ने प्रभारी डीएफओ का कार्यभार संभाला था।

सिंह ने बताया कि बीती दो अप्रैल को उनकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनकी लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की शाम मृत्यु हो गयी।

उनके मुताबिक, अस्पताल में भर्ती सिंह ने बृहस्पतिवार को ही व्हाट्सऐप पर अपने मित्रों को संदेश भेजकर अपनी मृत्यु की आशंका जताते हुए लिखा था "लगभग 55.5 साल की जिन्दगी माँ धरती की गोद में पूरी कर अन्तिम प्रयाण पर जा रहा हूँ। कोविड के प्रति लापरवाह न रहें। मेरा आशीर्वाद सभी के साथ रहेगा। यशवन्त।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए