लाइव न्यूज़ :

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

By भाषा | Updated: December 14, 2020 16:25 IST

Open in App

हरिद्वार, 14 दिसंबर सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए हर की पौड़ी सहित अन्य घाटों पर गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने देवपुरा स्थित नारायणी शिला पर पहुंचकर अपने पितरों के निमित्त हवन तथा अन्य कर्मकाण्ड कराते हुए उनके मोक्ष के लिए भी प्रार्थना की।

प्रशासन की ओर से स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक बदोबस्त किये गये थे। साथ ही कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया।

सोमवार तड़के से ही स्थानीय तथा देश के विभिन्न हिस्सों से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा में डुबकी लगाने के लिए हर की पौड़ी सहित शहर के अलग-अलग गंगा घाटों पर उमड पड़ा। श्रद्धालुओं ने 'हर-हर गंगे’ के उद्घोष के साथ गंगा में स्नान और मन्दिरों में पूजा अर्चना करते हुए अपने परिजनों व प्रियजनों की कुशलता की कामना की।

प्रशासन ने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेला क्षेत्र को 10 जोन और 37 सेक्टरों में बांटा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेथिंल अबुदेई कृष्णराज एस ने तड़के मौके पर पहुंचकर स्नान पर्व की व्यवस्था का जायजा लिया तथा हर की पौड़ी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अधीनस्थों को दिशा निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में स्नान सकुशल संपन्न हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए