लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार कुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं को स्व-पृथकवास में रहना होगा : प्रदेश सरकार

By भाषा | Updated: April 17, 2021 21:48 IST

Open in App

भोपाल, 17 अप्रैल मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार को कहा कि हरिद्वार कुंभ मेले से लौटने वाले सभी श्रद्धालुओं को उनके निवास ग्राम या नगर में पहुँचते ही ‘स्व-पृथकवास’ में रहना होगा।

मध्य प्रदेश गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया, ‘‘हरिद्वार कुंभ मेले से वापस आए सभी श्रद्धालुओं को उनके निवास ग्राम या नगर में पहुँचते ही स्व-पृथकवास में जाने का निर्देश दिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिला कलेक्टरों को इसका प्रचार-प्रसार करने के लिये निर्देशित किया गया है।

राजौरा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम और बचाव के लिये हरिद्वार कुंभ मेले से वापस आ रहे श्रद्धालुओं को अपने निवास ग्राम पहुँचते ही जिला कलेक्टर को इस संबंध में सूचना देनी होंगी। सूचना देने के लिये जिलों में एक डेडीकेटेड नम्बर दिया जायेगा। ऐसे श्रद्धालुओं की जानकारी अन्य जागरूक नागरिकों द्वारा भी जिला कलेक्टर को दी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित