लाइव न्यूज़ :

बंगाल में काली पूजा के अवसर पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: November 4, 2021 19:16 IST

Open in App

कोलकाता, चार नवंबर पश्चिम बंगाल में अदालत द्वारा पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगाने के बीच, दीपावली और काली पूजा के अवसर पर बृहस्पतिवार को सुबह से मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की कतार देखी गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनायें दी।

राज्यपाल ने ट्वीट किया, “दिवाली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं और बधाई। दीवाली हमें अंधरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देती है। आइये हम जरूरतमंदों और असहायों के जीवन में उम्मीद की रौशनी भरें और मानवता के मूल्यों को सीचें।”

मुख्यमंत्री बनर्जी ने ट्वीट किया, “काली पूजा के अवसर पर सभी को शुभकामनायें। मां काली आपको और आपके परिजनों को खुशी, ताकत और विवेक प्रदान करें।” आज दिन की शुरुआत से ही बहुत से लोग मिठाइयों की दुकानों के बाहर दिखाई दिए और काली पूजा की शुभकामनायें दी। कोलकाता के बाहरी इलाके में स्थित दक्षिणेश्वर मंदिर में दिन बढ़ने के साथ ही लोगों की कतार लंबी होती गई।

मंदिर के न्यासी कुशल चौधरी ने बताया कि प्रबंधन ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए कमर कसी है। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का प्रवेश द्वार पर ही तापमान मापा गया।

चौधरी ने कहा, “श्रद्धालुओं से कहा गया है कि मंदिर में दर्शन करने के बाद रुके नहीं और तत्काल बाहर निकल जाए। मंदिर से सटे घाट पर किसी को बैठने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा गर्भ गृह के पास परिसर में 200 से ज्यादा लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं है।”

बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर में सुबह मंगला आरती के साथ मंत्रोच्चार किया गया। मुख्यमंत्री आवास के पास कालीघाट मंदिर में भी भारी संख्या में लोगों ने दर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं