लाइव न्यूज़ :

जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालु ने चार किलोग्राम सोना, तीन किलोग्राम चांदी दान किया

By भाषा | Updated: February 17, 2021 13:51 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 17 फरवरी भगवान जगन्नाथ के एक भक्त ने श्री पंचमी (बसंत पंचमी) के मौके पर मंदिर में चार किलोग्राम से अधिक सोने के और तीन किलोग्राम से अधिक चांदी के जेवर - भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा एवं भगवान जगन्नाथ को - दान दिये । श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने इसकी जानकारी दी ।

श्रद्धालु के एक प्रतिनिधि ने एसजेटीए के प्रमुख कृष्ण कुमार से मुलाकात की और मंदिर कार्यालय में ये बहुमूल्य आभूषण उन्हें सौंपे। इस दौरान प्रबंधन समिति के कुछ सदस्य एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे ।

कुमार ने बताया, ‘‘श्रद्धालु ने आग्रह किया है कि उनका नाम प्रकट नहीं किया जाये क्योंकि वह इस दान के लिये प्रचार नहीं चाहते हैं।’’

सूत्रों ने बताया कि 4.858 किलोग्राम सोने के एवं 3.867 किलोग्राम चांदी के ये आभूषण हैं । उन्होंने बताया कि ये सभी आभूषण भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा एवं भगवान जगन्नाथ के हिसाब से डिजाइन किये गये हैं जिनका इस्तेमाल विशेष पूजा के मौके पर किया जायेगा ।

स्वर्ण आभूषणों में झोबा, श्रीमुख एवं पद्म शामिल है जो तीनों मूर्तियों के लिये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos