खत्म हुआ महाराष्ट्र CM को लेकर सस्पेंस, देवेंद्र फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री: 5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण

By अंजली चौहान | Updated: December 4, 2024 12:28 IST2024-12-04T11:58:07+5:302024-12-04T12:28:48+5:30

Maharashtra CM: देवेन्द्र फड़णवीस 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें मुंबई में सर्वसम्मति से महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

Devendra Fadnavis will take oath as Maharashtra Chief Minister on December 5 his name approved in the BJP core committee meeting Sources | खत्म हुआ महाराष्ट्र CM को लेकर सस्पेंस, देवेंद्र फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री: 5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण

खत्म हुआ महाराष्ट्र CM को लेकर सस्पेंस, देवेंद्र फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री: 5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बनने को लेकर जारी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। 4 दिसंबर को भाजपा द्वारा बुलाई गई बैठक में शीर्ष नेताओं ने यह फैसला लिया है कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पांच दिसंबर को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर सीएम देवेंद्र शपथ लेने वाले हैं जिसकी तैयारियां जोरो-शोरो पर की जा रही है। 

गौरतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में होगा। विधायक दल की बैठक से पहले यहां आयोजित भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में शीर्ष पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे।

भाजपा ने महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि महायुति के सहयोगी दल राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए बुधवार को दोपहर 3.30 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे।

भाजपा ने 20 नवंबर को हुए महाराष्ट्र चुनाव में उल्लेखनीय सफलता हासिल की और राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 132 सीटें हासिल कीं, जो राज्य में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

अपने सहयोगियों - कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी - के साथ, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के पास 230 सीटों का भारी बहुमत है।

Web Title: Devendra Fadnavis will take oath as Maharashtra Chief Minister on December 5 his name approved in the BJP core committee meeting Sources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे