देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री का बंगला खाली करना शुरू किया, मुंबई में ही नए आवास की तलाश

By भाषा | Updated: November 29, 2019 00:17 IST2019-11-29T00:17:41+5:302019-11-29T00:17:41+5:30

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को खाली करना शुरू कर दिया

Devendra Fadnavis started to vacate CM bungalow, search of new residence in Mumbai | देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री का बंगला खाली करना शुरू किया, मुंबई में ही नए आवास की तलाश

देवेंद्र फड़नवीस ने सरकारी बंगला खाली करना शुरू कर दिया है

Highlightsमहाराष्ट्र के पूर्व सीएम फड़नवीस ने सरकारी बंगला खाली करना शुरू कियाफड़नवीस ने अपने परिवार के लिए मुंबई में ही नए आवास की तलाश शुरू कर दी है

मुंबई:महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को खाली करना शुरू कर दिया। पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी का एक वाहन दोपहर में फड़नवीस के सामानों को दूसरी जगह पहुंचाने के लिए मालाबार हिल इलाके में स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक बंगला ‘वर्षा’ पहुंचा।

वहां पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताया। भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक, नागपुर के रहने वाले फड़नवीस ने मुंबई में नए आवास की तलाश शुरू कर दी है क्योंकि वह और उनके परिवार के लोग महानगर में ही रहेंगे।

फड़नवीस की पत्नी अमृता एक्सिस बैंक में बड़े पद पर कार्यरत हैं और उनकी दोनों बेटियां यहां पढ़ाई करती हैं। अक्टूबर 2014 में फड़नवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद वे सभी मुंबई में रहने लगे। भाजपा के विधायक दल के नेता फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से निर्वाचित हुए। नयी विधानसभा में उनके नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावना है। 

Web Title: Devendra Fadnavis started to vacate CM bungalow, search of new residence in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे