लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस ने कहा-चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुका विपक्ष, इसलिए राहुल नहीं कर रहे प्रचार

By भाषा | Updated: October 9, 2019 18:57 IST

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन उन्हें भी पता है कि उनकी पार्टी ‘‘आधी खाली’’ है। वह चुनाव से पहले राकांपा के कई नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने के संदर्भ में टिप्पणी कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने बुधवार को कहा कि विपक्षी कांग्रेस और राकांपा ने चुनावों के पहले ही हार स्वीकार कर ली है 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आने के बाद वह पूरी तरह से खाली हो जाएगी।  

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बुधवार को कहा कि विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी : राकांपा : ने विधानसभा चुनावों के पहले ही हार स्वीकार कर ली है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव प्रचार से दूर रहने से यह साफ दिख रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि राकांपा अभी ‘‘आधी खाली’’ है और 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आने के बाद वह पूरी तरह से खाली हो जाएगी।  फड़नवीस ने उत्तर महाराष्ट्र के धुले जिले में एक रैली में कहा, ‘‘वे पहले से ही निराशावादी मानसिकता में हैं। मैंने अखबारों में पढ़ा है कि राहुल गांधी बैंकॉक में हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह जानते हैं कि वह वैसे भी हारने वाले हैं, इसलिए हार का दोष क्यों लें? वह यहां आने के लिए तैयार नहीं हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन उन्हें भी पता है कि उनकी पार्टी ‘‘आधी खाली’’ है। वह चुनाव से पहले राकांपा के कई नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने के संदर्भ में टिप्पणी कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘शेष हिस्सा चुनाव के बाद खाली हो जाएगा। कल सुशील कुमार शिंदे (वरिष्ठ कांग्रेस नेता) ने कहा कि हम (कांग्रेस और राकांपा) थक गए हैं तथा चुनाव के बाद विलय करेंगे ताकि भाजपा-शिवसेना का सामना करने के लिए हमारे पास कुछ ताकत हो।’’

मुख्यमंत्री ने विपक्ष के घोषणापत्र पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने ‘‘दुनिया के सभी वादे किए हैं’’ क्योंकि वे हारने वाले हैं और उन्हें वादों को पूरा नहीं करना है। उन्होंने कहा, ‘‘केवल एक ही वादा नहीं किया गया कि वे महाराष्ट्र के हर व्यक्ति के लिए एक ताजमहल बनवाएंगे।’’ 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है