लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस का बयान, 'मुझे शिवसेना से CM पद डील की जानकारी नहीं, अमित शाह-उद्धव ठाकरे के बीच हुई चर्चा को वही जानें'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 29, 2019 15:24 IST

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि उनके सामने शिवसेना के साथ 2.5 साल सीएम पद को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस का दावा, उनके सामने नहीं हुई थी शिवसेना के साथ 2.5 साल की डीलफड़नवीस ने कहा, ये बातचीत अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच हुई थी, वही जानें

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन के लिए बीजेपी-शिवसेना के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। शिवसेना के ढाई-ढाई साल सीएम पद के 50: 50 फॉर्मूले की मांग को लेकर दोनों पार्टियां बयानबाजी कर रही हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को शिवसेना की 50: 50 फॉर्मूले की मांग पर कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान उस समय शिवसेना ने प्रस्ताव रखा था कि लेकिन ये बातचीत उनके नहीं बल्कि अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच हुई थी। 

मेरे सामने नहीं हुआ था 50: 50 फॉर्मूले पर कोई फैसला: फड़नवीस

एनएआई के मुताबिक फड़नवीस ने कहा, 'लोकसभा चुनावों के समय, शिवसेना ने 2.5 साल के रोटेशनल मुख्यमंत्री का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इस पर मेरे सामने कोई फैसला नहीं लिया गया। इस बारे में अगर अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच कोई चर्चा हुई थी, तो इस बारे में केवल उन्हें ही पता है और केवल वही इस बारे में फैसला ले सकते हैं।' पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, फड़नवीस ने मंगलवार को ये भी कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले जब गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया था, तो शिवसेना को ढाई साल सीएम पद देने का वादा नहीं किया गया था।

इस मुद्दे पर शिवसेना का आक्रामक रुख जारी है और पार्टी ने बीजेपी से अपना चुनाव पूर्व वादा निभाने की मांग की है। शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी अपना वादा निभाए और हमें विकल्प तलाशने पर मजबूर न करे। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019अमित शाहउद्धव ठाकरेशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों