लाइव न्यूज़ :

कोरोना वैक्सीन लेते हुए देवेंद्र फड़नवीस के भतीजे की तस्वीर वायरल, कांग्रेस ने पूछा- 45 से कम होने के बावजूद कैसे मिला

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2021 09:22 IST

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र फड़नवीस के भतीजे को कोरोना की वैक्सीन दी गई है जबकि नियमों के अनुसार देश में अभी 45 साल से कम लोगों को टीका नहीं दिया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस के भतीजे तन्मय को कोरोना वैक्सीन दिए जाने का मामलाकांग्रेस का आरोप- 45 साल से कम होने के बावजूद फड़नवीस के भतीते को वैक्सीन दी गईकांग्रेस के अनुसार तन्मय की उम्र केवल 23 साल है और वे दो डोज ले चुके हैं, तस्वीर भी हुई वायरल

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस के भतीजे के कोरोना वैक्सीन लेने की तस्वीर सामने आने के बाद कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं। तन्मय फड़नवीस के कथित तौर पर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने की तस्वीर वायरल हुई है। 

तन्मय की उम्र 23 साल है और इसलिए कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए पूछा है कि जब 45 साल से कम के लोगों को वैक्सीन दी ही नहीं जा रही है तो देवेंद्र फड़नवीस के भतीजे को टीका कैसे लग गया।

महाराष्ट्र कांग्रेस की ओर से एक ट्वीट किया गया है जिसमें एक युवा शख्स वैक्सीन लेता नजर आ रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ये शख्स देवेंद्र फड़नवीस के भतीजे हैं।

कांग्रेस ने अपने ट्वीट में कहा, 'मोदी सरकार ने ये शर्त रखी है कि केवल 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जा सकती है। फिर फड़नवीस के भतीजे जो कि 45 साल से कम हैं, उन्हें वैक्सीन कैसे मिल गई? बीजेपी नेताओं के परिवार वालों की जिंदगी ज्यादा महत्वपूर्ण है? क्या आम लोग कीड़े हैं। क्या उनकी जिंदगी के कोई मायने नहीं हैं?'

आरोपों के अनुसार तन्मय ने कोरोना का पहला टीका मुंबई में लिया था। बाद में उन्होंने वैक्सीन की सेकेंड डोज नागपुर में ली। तन्मय ने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी पर बाद में उसे डिलीट कर दिया।

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि तन्मय पेशे से एक इंजीनियर हैं। उनकी जो तस्वीर वायरस हुई है वो उनके दूसरी डोज लेने के दौरान की है। 

तन्मय के पिता अभिजीत फड़नवीस से जब बात की गई तो उन्होंने पूरे मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। अभिजीत दरअसल देवेंद्र फड़नवीस के चचेरे भाई हैं।

अभिजीत की मां शोभा फड़नवीस पूर्व में एमएलसी रह चुकी हैं। साथ ही 1990 के दशक में महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री भी रही हैं।

गौरतलब है कि हाल में महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में वैक्सीन की कमी का मुद्दा भी छाया हुआ था। हालांकि सरकार ने अब 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन देने को मंजूरी दे दी है।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनदेवेंद्र फड़नवीसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी