लाइव न्यूज़ :

गुजरात में पिछले पांच साल में 10 लाख करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्य संपन्न हुए : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:16 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ अगस्त गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच साल में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं के कार्य पूरे किए हैं।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इसलिए हासिल हो पाई क्योंकि सरकार पारदर्शिता और निर्णय लेने की क्षमता को लेकर प्रतिबद्ध थी।

मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यालय में अपने पांच साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी निगरानी में करीब 1,800 दिनों में 1,700 से 1,800 निर्णय लिए हैं।

रूपाणी सात अगस्त, 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बने थे और 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद वह इस पद पर बने रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘ आज, हमारा बजट 2.25 लाख करोड़ रुपये का है। पिछले पांच वर्षों में हमारी सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कार्य किए हैं। यहां तक कि आज भी मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (विभिन्न आयामों की जानकारी) के अनुसार गुजरात में दो लाख करोड़ रुपये की लागत वाले कार्य जारी हैं और साल दर साल यह बढ़ ही रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस जब राज्य में सत्ता में थी तो सालाना बजट 8,000 करोड़ से 9,000 करोड़ रुपये का हुआ करता था तथा आधारशिला रखी जा चुकी परियोजनाएं भी दशकों तक अधर में लटकी रहती थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे