लाइव न्यूज़ :

विकास हरित, ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा डिजिटल होना चाहिए : जयशंकर

By भाषा | Updated: November 5, 2020 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवम्बर भारत को उम्मीद है कि श्रम, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में इसके द्वारा शुरू किए गए सुधारों को जब व्यवसाय सुगमता, स्टार्ट अप और कौशल बढ़ाने से जोड़ा जाएगा तो इससे वैश्विक सहयोग के लिए ज्यादा रास्ते तैयार किए जा सकते हैं। यह बात विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कही।

जयशंकर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभाावित होने के बाद यह स्पष्ट है कि प्राथमिक उद्देश्य इसे पटरी पर लाना है।

जयशंकर ने इंडिया-नॉर्डिक बाल्टिक सीआईआई सम्मेलन में कहा, ‘‘इस अनिश्चितता और दौर की संवेदनशीलता के साथ हम ज्यादा ठोस वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ावा देने के लिए इच्छुक हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बहरहाल, हमें सिर्फ खोए हुए आधार को प्राप्त करने पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हमें अलग एवं बेहतर तरीके से काम करने का भी यह अवसर है। इसलिए इसे फिर से हासिल करने और ठोस बनाने के लिए हमें सुधार करना होगा।’’

जयशंकर ने महामारी के सबक का इस्तेमाल वैश्विक कल्याण में करने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वाभाविक रूप से बृहद् डिजिटलीकरण पर ध्यान देने के साथ हमें इसके आधारभूत संरचना के साथ ही डाटा एवं साइबर सुरक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?