लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर का विकास केंद्र की शीर्ष प्राथमिकता : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: April 14, 2021 20:00 IST

Open in App

तेनजोल (मिजोरम), 14 अप्रैल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों का विकास केंद्र की शीर्ष प्राथमिकता में है।

सिंह ने मिजोरम के सेरछिप विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया कि वह देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र पर विशेष ध्यान देंगे क्योंकि अतीत में इस क्षेत्र की उपेक्षा की गयी और इन क्षेत्रों का समान विकास नहीं होने के कारण भारत का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के राज्यों का विकास केंद्र की शीर्ष प्राथमिकता में हैं। सरकार क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

सेरछिप विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेपीएम) के उम्मीदवार लालदूहोमा (71), सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के उपाध्यक्ष वनलालजावमा और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पी सी लाल्तनसंगना (48) मुकाबले में हैं। पिछले साल नवंबर में दल-बदल कानून के कारण निवर्तमान विधायक लालदूहोमा को अयोग्य ठहराया गया था।

प्रदेश की 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा का एक विधायक है। भाजपा ने सेवानिवृत्त खदान इंजीनियर और पार्टी के पूर्व प्रवक्ता लाहरिआत्रेंगा छांगते (56) को चुनाव में उतारा है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि जब तक मोदी का नेतृत्व है हर क्षेत्र का समान विकास होगा और उपेक्षित और वंचित इलाकों पर खास ध्यान दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल