लाइव न्यूज़ :

अगोडा जेल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा: सावंत

By भाषा | Updated: January 6, 2021 11:08 IST

Open in App

पणजी, छह जनवरी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पर्यटन स्थल के रूप में अगोडा जेल की मरम्मत का कार्य इस साल मार्च तक पूरा हो जाएगा, जिसके बाद इसे पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। यह एक ऐतिहासिक जेल है, जिसमें अब कैदियों को नहीं रखा जाता है।

मंगलवार को उन्होंनें संवाददाताओं को बताया कि इस परियोजना से संबंधित 90 फीसदी कार्य पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री 17वीं शताब्दी की इस इमारत के मरम्मत कार्य को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस साल मार्च तक इस परियोजना के कार्य को पूरा कर लेंगे जिसके बाद यह पर्यटकों के आकर्षण का महत्वपूर्ण स्थल बनकर तैयार हो जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि पुर्तगाली शासन के समय का यह ढांचा ऐतिहासिक अगोडा फोर्ट (किला) का हिस्सा है, जो कि नॉर्थ गोवा जिले में मांड्वी नदी के निकट सिकेरिम गांव में स्थित है। इस जेल में एक संग्रहालय होगा, जिसमें राज्य के मुक्ति संग्राम से जुड़ी चीजें पर्यटक देख सकेंगे।

सावंत ने बताया कि दो विशेष कोठियों को स्वतंत्रता सेनानी टी बी चुन्हा और राम मनोहर लोहिया को समर्पित किया जाएगा। पुर्तगाली शासन के दौरान दोनों को यहीं कैद करके रखा गया था। इसके अलावा यहां पर्यटकों के आकर्षण से जुड़ी कई चीजें होंगी।

गोवा पर्यटन विकास निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर किले की मरम्मत 22 करोड़ रुपये की लागत से ‘स्वेदश दर्शन स्कीम’ के तहत की जा रही है। किले की जेल का इस्तेमाल 2015 तक किया जा रहा था लेकिन बाद में जेल के रूप में इसे खाली कर दिया गया और मरम्मत के लिए गोवा पर्यटन विकास निगम को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित