लाइव न्यूज़ :

विकास और पर्यावरण संरक्षण समान रूप से महत्वपूर्ण : विजयन

By भाषा | Updated: November 10, 2021 15:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 10 नवंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार के पास विकास का एक ऐसा नजरिया है जिसमें आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण का संतुलन है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विपक्षी गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की उस आलोचना को खारिज कर दिया कि विकास की बड़ी परियोजनायें, प्रकृति और पारिस्थितिकी पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

विजयन ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ सदस्यों के इस आरोप को खारिज किया कि उनकी सरकार की आपदा प्रबंधन नीति विफल रही और इसकी अवैज्ञानिक विकास पहल राज्य में बार-बार होने वाली प्राकृतिक आपदाओं के कारणों में से एक थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में हमेशा एक सकारात्मक रूख अपनाया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा को बताया कि वाम सरकार का घोषित लक्ष्य एक ‘‘नव केरल’’ (नया केरल) बनाना है जो प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने में सक्षम हो।

वह शून्यकाल के दौरान मामले में कांग्रेस के पीसी विष्णुनाथ द्वारा स्थगन प्रस्ताव की मांग करने वाले नोटिस का जवाब दे रहे थे।

विजयन ने कहा, ‘‘यहां महत्वपूर्ण यह है कि केरल के विकास का नजरिया कैसा होना चाहिए। सरकार के पास विकास का एक ऐसा नजरिया है जो आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण को संतुलित करता है। विकास कार्यक्रमों को चलाने के दौरान पर्यावरण की सुरक्षा को समान रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।’’

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि सरकार राज्य के पर्यावरण के मामले में श्वेत पत्र जारी करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले से ही पर्यावरण के प्रत्येक मुद्दे को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और इसके समाधान के वास्ते कदम उठा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं