लाइव न्यूज़ :

विकसित और बड़े देश भी कर रहे हैं भारत से टीके की मांग

By भाषा | Updated: March 13, 2021 17:55 IST

Open in App

भोपाल, 13 मार्च केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना महामारी से लड़ने में देश के वैज्ञानिकों द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारत दुनिया को कोविड-19 का दो टीका दे चुका है तथा आधा दर्जन से अधिक टीके अभी आने वाले हैं और आज दुनिया के विकसित और बड़े देश भी भारत से टीकों की मांग कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने स्थानीय राष्ट्रीय पर्यावरणीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (एनआईआरईएच) के न्यू ग्रीन कैम्पस का उद्घाटन करते हुए शनिवार को कहा, ‘‘ भारत आज दुनिया को दो टीका दे चुका है। 71 देशों को हम टीकों की आपूर्ति कर रहे हैं और बड़ी संख्या में कई देश हमें कह रहे हैं कि हमें भी दिजिये। ये साधारण देश नहीं हैं। इनमें कनाडा एवं ब्राजील जैसे बड़े और विकसित भी हैं जो भारत के टीकों का बहुत ही उत्साह के साथ इस्तेमाल कर रहे हैं।’’

केंद्रीय मंत्री ने बताया, ‘‘आज सुबह तक देश भर में 1.84 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस टीके की खुराक दी जा चुकी है। कल ही एक दिन में 20 लाख से अधिक लोगों को टीके की यह खुराक दी जा चुकी है । अब तक कोरोना के 23 करोड़ जांच हम कर चुके हैं। आधा दर्जन से अधिक वैक्सीन और आने वाली हैं।’’

उन्होंने टीकाकरण अभियान को जन आंदोलन बनाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा, ‘‘विज्ञान का सम्मान करें। इस विषय पर राजनीति को मिटाने की जरूरत है क्योंकि यह वैज्ञानिक लड़ाई है और ये राजनीतिक लड़ाई नहीं है इसलिये सब लोग मिलकर इस दिशा में काम करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?